Chamoli News: देवभूमि महोत्सव में पीजी कॉलेज गोपेश्वर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

गोपेश्वर। बदरीनाथ में आयोजित दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में कॉलेज की टीम ने लोकनृत्य में प्रथम और लोकगीत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त टीम को एक लाख रुपये और द्वितीय स्थान पर रही टीम को 75 हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव से लौटे छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों को प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। टीम का नेतृत्व संगीत प्रभारी चंद्रप्रभा भारती ने किया। टीम में डॉ. घनश्याम, डॉ. रमाकांत, डॉ. गुंजन माथुर और डॉ. राजदीप लखेड़ा भी शामिल रहे। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *