अल्मोड़ा: पद्मश्री डॉ. ललित पांडेय का निधन, जन्मदिन के दिन ही ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहर – Intellecuals News

अल्मोड़ा: पद्मश्री डॉ. ललित पांडेय का निधन, जन्मदिन के दिन ही ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहर

अल्मोड़ा ब्यूरो – उत्तराखंड ने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एक व्यक्तित्व को खो दिया। पद्मश्री से सम्मानित डॉ. ललित पांडेय का रविवार को 78 वर्ष की आयु में अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में निधन हो गया।उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और सामाजिक सरोकारों के लिए जीवन समर्पित करने वाले पद्मश्री डॉ. ललित पांडेय का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में 78 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन से प्रदेश के सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में शोक की लहर है।डॉ. ललित पांडेय ने उच्च शिक्षा और विदेशों में उपलब्ध अवसरों के बावजूद पहाड़ लौटकर समाज के लिए काम करने का निर्णय लिया। आईआईटी दिल्ली, एमआईटी और पर्ड्यू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह वर्ष 1984 में अल्मोड़ा लौट आए। इसके बाद उन्होंने अपना जीवन उत्तराखंड के समाज और पहाड़ों के विकास के लिए समर्पित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *