उत्तरकाशी ब्यूरो । डुंडा तहसील क्षेत्र में रविवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल पहुंचाया गया। वहीं हादसे के कारण का पता नहीं सका।