बदरीनाथ के बामणी गांव में नंदा अष्टमी मेले का समापन, कुबेर जी और मां नंदा की पूजा में उमड़ा आस्था का रंग – Intellecuals News

बदरीनाथ के बामणी गांव में नंदा अष्टमी मेले का समापन, कुबेर जी और मां नंदा की पूजा में उमड़ा आस्था का रंग

चमोली ब्यूरो बदरीनाथ धाम के बामणी गांव में तीन दिन से चल रहे नंदा अष्टमी मेले का आज समापन हो गया। मेले में महिलाओं ने झूमेलो नृत्य की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति की छटा बिखेरी और मां नंदा के भजनों से माहौल भक्तिमय रहा। समापन पर भगवान कुबेर जी को बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह से निकालकर बामणी गांव लाया गया। यहां कुबेर जी और मां नंदा के पस्वा ने दूध और पानी से स्नान की धार्मिक परंपरा निभाई। इसके बाद भगवान कुबेर जी को वापस बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *