Almora News: समूह लोकनृत्य, शकुनाखर और विवाह गीत प्रतियोगिताओं में बिखेरे लोक संस्कृति के रंग

अल्मोड़ा ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा) 137वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। अंतरविद्यालयी समूह लोकनृत्य में करीब दस विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज द्वितीय और राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज तृतीय रहा। शकुनाखर प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, मिशन इंटर कॉलेज द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज देवलीखेत तृतीय रहा। महिलाओं की विवाह गीत प्रतियोगिता में शिव मंदिर मातृ शक्ति समूह प्रथम, चेली ब्वारी ग्रुप द्वितीय और गौरा स्वयं सहायता समूह चिलियानौला तृतीय रहा। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। सांस्कृतिक मंच का शुभारंभ क्षेत्र प्रमुख बबली माहरा ने किया। संचालन दीपक पंत ,गौरव तिवारी ने किया। वहां समिति सांस्कृतिक संयोजक विमल सती, संरक्षक हरीश लाल साह, गौरव भट्ट, अभिषेक कांडपाल, परमवीर माहरा आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *