टिहरी(ब्यूरो) बस खरीदने के लिए अब टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है पूरी अक्तूबर से सुविधा शुरू करने की तैयारी
नई टिहरी। लंबे इंतजार के बाद नगर पालिका नई टिहरी क्षेत्र में सिटी बस सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है। सिटी बस खरीदने के लिए अब टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नगर पालिका ने आगामी अक्तूबर से सेवा शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विधायक निधि से सिटी बस खरीदने के लिए दिसंबर 2025 में 23 लाख पालिका को मिले थे। तब से करीब नौ माह का समय बीत चुका है। पहले टेंडर में आई आपत्तियों और बाद में निर्धारित शर्तें पूरी नहीं होने के कारण दो बार टेंडर प्रक्रिया निरस्त होने से बस खरीदने में देरी हुई। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगरवासियों को जल्द सिटी बस मिलने की उम्मीद है।