पर्थाडीप में बोल्डर की चपेट में आने से बाल-बाल बचा वाहन

गोपेश्वर(ब्यूरो)। बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग के पर्थाडीप में फिर से भूस्खलन सक्रिय हो गया है। यहां पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ रहे हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे गोपेश्वर से नंदप्रयाग तक सवारियों को लेकर आ रहा एक वाहन बोल्डर की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। वाहन में 10 सवारियां थीं। बोल्डर हाईवे पर आकर मलबे में धंस गया जिससे सवारियों पर मलबे के छींटे पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *