गोपेश्वर ब्यूरो । विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत गोपेश्वर में 23 अक्तूबर से ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरू होगी। जांच प्रतिदिन सुबह नौ से शाम सात बजे तक होगी। रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन भी जांच जारी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव में उपयोग होने वाली मशीनों की एफएलसी अनिवार्य है।