फरवरी तक पूरा होगा बीन नदी पुल, डीएम ने तेज गति से निर्माण के दिए निर्देश – Intellecuals News

फरवरी तक पूरा होगा बीन नदी पुल, डीएम ने तेज गति से निर्माण के दिए निर्देश

ऋषिकेश ब्यूरो

– 23 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 150 मीटर लंबा पुल फरवरी 2027 तक होगा तैयार
यमकेश्वर। बैराज-चीला-हरिद्वार मार्ग पर बीन नदी में निर्माणाधीन डबल लेन पुल का 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) के तहत लोक निर्माण विभाग के दुगड्डा खंड की ओर से 23 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस पुल को फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। बुधवार को पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुल की कुल लंबाई 150 मीटर है, जिसमें 50-50 मीटर के तीन स्पान बनाए जा रहे हैं। इसका कैरिजवे 7.5 मीटर और फुटपाथ सहित कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल 2026 में शुरू हुए निर्माण कार्य में फिलहाल फाउंडेशन का काम प्रगति पर है। डीएम ने नियमित निगरानी कर निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *