ऋषिकेश ब्यूरो । किच्छा स्थित सैटेलाइट सेंटर में भर्ती के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के मामले में आउटसोर्स एजेंसी राजदीप इंटरप्राइजेज का स्थानीय मैनेजर विनायक अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं, मामले में वांछित आउटसोर्स कर्मचारी सौम्या को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विवेचना के दौरान भर्ती फर्जीवाड़े में मैनेजर विनायक और कर्मचारी सौम्या की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों को वांछित बनाया था। घटना के बाद से ही विनायक फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देने की बात कह चुकी है, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है।