शोभायात्रा के साथ जय गोल्ज्यू महोत्सव का शुभारंभ – Intellecuals News

शोभायात्रा के साथ जय गोल्ज्यू महोत्सव का शुभारंभ

अल्मोड़ा ब्यूरो – संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से सात दिवसीय जय गोल्ज्यू महोत्सव का उत्साहपूर्ण आगाज हो गया। बृहस्पतिवार को नगर में निकली शोभायात्रा के साथ इस उत्सव की औपचारिक शुरुआत हुई। ड्योढी पोखर (जीजीआईसी) से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजारों से गुजरी इस शोभायात्रा ने पूरी अल्मोड़ा नगरी को कुमाऊंनी लोक संस्कृति के रंग में सराबोर कर दिया। महोत्सव के पहले दिन आयोजित पारंपरिक ऐपण प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य आकर्षण नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा रही। जीजीआईसी स्थित ड्योढी पोखर से गाजे-बाजे और छोलिया नर्तकों के साथ शुरू हुई यह शोभायात्रा माल रोड, मिलन चौक, लाला बाजार, कारखाना बाजार और कचहरी बाजार होते हुए ऐतिहासिक मल्ला महल (ओल्ड कलक्ट्रेट) परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न पारंपरिक वेशभूषाओं और आभूषणों से सजे-धजे लोक कलाकार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। मल्ला महल के मुख्य मंच पर मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से महोत्सव का उद्घाटन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *