देहरादून: किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, महिला समेत चार गिरफ्तार – Intellecuals News

देहरादून: किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, महिला समेत चार गिरफ्तार

देहरादून ब्यूरो – मुखबिर से सूचना मिली कि संस्कृति लोक कॉलोनी की लेन नंबर एक स्थित एक मकान में किराए पर कमरा लेकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए मकान में छापा मारा

पटेलनगर क्षेत्र की संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से धंधा संचालित करने वाली महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला बाहरी राज्यों और आसपास के क्षेत्रों से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराती थी। ग्राहकों से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर उन्हें युवतियों की फोटो भेजी जाती थीं। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, दवाइयां और 3500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को कोतवाली पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि संस्कृति लोक कॉलोनी की लेन नंबर एक स्थित एक मकान में किराए पर कमरा लेकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए मकान में छापा मारा। इस दौरान एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि दूसरे कमरे में दो अन्य महिलाएं मौजूद थीं। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *