चमोली ब्यूरो – सरकार की ओर से जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन
27 अक्तूबर को सत्र के दौरान सरकार के घेराव के लिए भराड़ीसैण करेंगे कूच
कर्णप्रयाग। सिमली महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग के लिए देहरादून में तीन दिनों से चल रहा बेस अस्पताल संघर्ष समिति का धरना स्थगित हो गया है। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सरकार की ओर से जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया गया है। हालांकि शासनादेश जारी न होने पर समिति 24 अक्तूबर से सिमली में पुनः धरना शुरू करेगी और 27 अक्तूबर को भराड़ीसैण में होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान सरकार का घेराव करने के लिए कूच करेगी