जसपुर (ब्यूरो) – : ट्रांसफार्मर से कॉपर एवं तेल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह से कॉपर खरीदने वाले कबाड़ी को पुलिस ने 15 किलो तांबे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि दिनांक 04-05/08/2026 की रात्रि में चोरों द्वारा नादेही में स्थित सोलर प्लांट में लगे ट्रांसफार्मर से ऑयल और उसमें लगा कॉपर चोरी कर लिया था, जिसमें जसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 18.08.2026 को 1- सराफत पुत्र मौ. नबी निवासी रानी नगला, थाना भोजपुर, जिला मुरादाबाद 2- संजीव कुमार पुत्र नेतराम निवासी मेवला धारु, थाना टांडा, जिला रामपुर तथा 3- मोहन पुत्र जगदीश सिंह निवासी मेवला धारु, थाना टांडा, जिला रामपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।