भीलवाड़ा जिले से चार लोग केदारनाथ यात्रा पर आए थे। वे यात्रा से वापस लौट रहे थे, तभी तोताघाटी के समीप तीन लोग शौच के लिए कार से बाहर उतरे। इसी दौरान सड़क पर खड़ी कार अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर ढलान पर फिसलने लगी और खाई में जा गिरी।
केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु मौजूद था। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक खाई में गिरे व्यक्ति का रेस्क्यू अभियान जारी रहा।कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से चार लोग केदारनाथ यात्रा पर आए थे। शनिवार शाम करीब पौने सात बजे जब वे यात्रा से वापस लौट रहे थे, तभी तोताघाटी के समीप चालक पंकज कुमार, लखन शाह और ईश्वर तेली शौच के लिए कार से बाहर उतरे। इसी दौरान सड़क पर खड़ी वैगनआर कार अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर ढलान पर फिसलने लगी। साथी श्रद्धालुओं के दौड़कर कार पकड़ने से पहले ही वाहन तेजी से गहरी खाई में जा समाया।