इंद्रामति की डोली गोपीनाथ मंदिर पहुंची

गोपेश्वर/पीपलकोटी(ब्यूरो) । बदरीनाथ धाम की यात्रा करने के बाद अब टेड़ा-खंसाल क्षेत्र की आराध्य देवी माता इंद्रामति की दिवारा यात्रा पीपलकोटी से होते हुए गोपेश्वर पहुंचीं। रविवार को डोली ने गोपीनाथ मंदिर में भक्तों को आशीर्वाद दिया। ध्याणियों ने मां इंद्रामति की डोली को शृंगार सामग्री भेंट की। इससे पूर्व पीपलकोटी के मायापुर गांव में माता की डोली की विशेष पूजाएं हुई। मां इंद्रामति 15 साल बाद बदरीनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचीं। पंडित दुर्गा प्रसाद मैठाणी ने बताया कि हर पड़ाव पर माता की विशेष पूजाएं हो रही हैं। इस मौके पर पंडित गणेश मैठाणी, दर्शन सिंह, हीरा सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *