कैबिनेट के बड़े फैसले, आपदा प्रबंधन दिवस पर सीएम की घोषणाएं, आशाओं के लिए राहत की खबर – Intellecuals News

कैबिनेट के बड़े फैसले, आपदा प्रबंधन दिवस पर सीएम की घोषणाएं, आशाओं के लिए राहत की खबर

देहरादून ब्यूरो- उत्तराखंड में आज कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं के लिए भी राहत की खबर है। उधर, आपदा प्रबंधन दिवस पर सीएम ने बड़ी घोषणाएं की। उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 23 फैसले: वन आरक्षी की आयु सीमा बढ़ी, चीनी मिलों को 207.75 करोड़ की बैंक गारंटीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में लिए गए फैसलों के तहत सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष के एक अतिरिक्त पद को स्वीकृति दी गई है। श्रम विभाग के तहत उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा के लिए सामाजिक सुरक्षा कोष का गठन किया जाएगा। इससे असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के कल्याण के लिए काम किया जाएगा। कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत उत्तराखंड फार्मा संवर्ग में भी संशोधन को मंजूरी मिली है। अब डी फार्मा के साथ बी फार्मा अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *