उत्तराखंड: कल होगी मंत्रिमंडल की बैठक, आंगनबाड़ी-आशा और भोजनमाताओं के मानदेय बढ़ोतरी पर लग सकती है मुहर – Intellecuals News

उत्तराखंड: कल होगी मंत्रिमंडल की बैठक, आंगनबाड़ी-आशा और भोजनमाताओं के मानदेय बढ़ोतरी पर लग सकती है मुहर

देहरादून ब्यूरो- प्रदेश में विभिन्न वर्गों को राहत देने से जुड़े प्रस्तावों पर सरकार जल्द फैसला ले सकती है। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजनमाताओं के साथ अतिथि शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक कल 27 नवंबर को होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण घोषणाओं पर मुहर लगेगी। प्रदेश सरकार ने एक दिसंबर से आंगनबाड़ी कार्यर्ता, सहायिकाओं, आशा, भोजनमाता व अतिथि शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कैबिनेट में इन घोषणाओं के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *