उत्तराखंड: भाजपा ने जारी किया पांच साल का रिपोर्ट कार्ड, सीएम धामी बोले-तीसरी बार भी बनाएंगे सरकार – Intellecuals News

उत्तराखंड: भाजपा ने जारी किया पांच साल का रिपोर्ट कार्ड, सीएम धामी बोले-तीसरी बार भी बनाएंगे सरकार

देहरादून ब्यूरो- विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश में अपनी सरकार के कामकाज का ब्योरा जनता के सामने रखा है। पार्टी ने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को रिपोर्ट कार्ड के रूप में पेश किया है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने प्रदेश में धामी सरकार के पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में रिपोर्ट कार्ड का विमोचन किया गया।इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह काम भाजपा ही कर सकती है। वर्ष 2022 में भी पार्टी अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच गई थी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के आशीर्वाद से भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। जनता से जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा किया गया है या उन्हें पूरा करने की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *