देहरादून ब्यूरो- विकासनगर में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। वाहन में सवार लोग नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में एक बच्ची समेत लोगों की मौत हो गई है।कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के निकट एक वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में दो साल की बच्ची और 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार, सवारी वाहन हिमाचल प्रदेश के नेरूआ से विकासनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सीधे टोंस नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।