नहाय खाय के साथ शुरू हुआ आस्था का महापर्व, व्रतियों ने सूर्यदेव से मांगी सुख समृद्धि – Intellecuals News

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ आस्था का महापर्व, व्रतियों ने सूर्यदेव से मांगी सुख समृद्धि

देहरादून ब्यूरो-घरों में साफ-सफाई के साथ पूजा और प्रसाद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व के दूसरे दिन आज खरना की परंपरा निभाई जाएगी।लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। सूर्य उपासना और छठी मैया की आराधना के इस पर्व के लिए राजधानी में पूर्वांचल समाज के लोगों में खासा उत्साह है।घरों में साफ-सफाई के साथ पूजा और प्रसाद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व के दूसरे दिन आज खरना की परंपरा निभाई जाएगी। इसके बाद रविवार शाम को विभिन्न घाटों पर व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। देहरादून में छठ पूजा के लिए टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र, ब्रह्मपुरी, प्रेमनगर, रायपुर नहर और मालदेवता में नदी किनारे घाटों पर विशेष आयोजन होंगे। इन स्थानों पर रविवार शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं इकट्ठे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *