कोटद्वार ब्यूरो – चतरूवाला में कच्चे रास्ते से पक्की सड़क पर आते समय दीपक ट्रैक्टर मोड़ रहा था। इसी दौरान बच्चे ने स्टेयरिंग घुमा दिया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।नगर की सीमा से सटे चतरूवाला में ट्रैक्टर पलटने से मां-बेटी की मौत हो गई जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नजीबाबाद थाना पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। घटना शुक्रवार सुबह नौ बजे की बताई जा रही है।यूपी के नजीबाबाद थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भाबर क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी दीपक (36) पुत्र स्व. सुभाष सिंह भैया दूज पर अपनी पत्नी सीमा और दोनों बच्चों दिव्यांशु (5) व श्रद्धा (11) के साथ ससुराल भागूवाला (बिजनौर) गया था। शुक्रवार को वापसी में परिवार ट्रैक्टर से घर लौट रहा था।