चमोली: कनोल गांव में जंगल गए मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस को नहीं दी सूचना, किया दाह संस्कार – Intellecuals News

चमोली: कनोल गांव में जंगल गए मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस को नहीं दी सूचना, किया दाह संस्कार

चमोली ब्यूरो – कनोल गांव की राधा देवी बेटे दीपकके साथ जंगल गई थीं। जंगल में दोनों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि जंगल में भालू या अन्य किसी जंगली जानवर से बचने के लिए भागने पर वे खाई में गिर गए होंगे।कनोल गांव में दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में मां-बेटे की मौत हो गई। मौत का न तो कारण स्पष्ट हो पाया न ही परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। वहीं पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आने से मामले की जांच शुरू नहीं हो पाई है। ग्रामीण भी इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।दरअसल थाना नंदानगर के अंतर्गत कनोल गांव की राधा देवी (45) पत्नी स्व. धर्म सिंह अपने बेटे दीपक सिंह (24) के साथ 10 नवंबर को जंगल गई थीं। जंगल में दोनों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया लेकिन ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि जंगल में भालू या अन्य किसी जंगली जानवर से बचने के लिए भागने पर वे खाई में गिर गए होंगे जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीण अब इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *