प्याज की उन्नत किस्म वीएल प्याज-3 तैयार, कड़ाके की ठंड में भी देगी बेहतर पैदावार – Intellecuals News

प्याज की उन्नत किस्म वीएल प्याज-3 तैयार, कड़ाके की ठंड में भी देगी बेहतर पैदावार

अल्मोड़ा ब्यूरो-स्थित विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) के वैज्ञानिकों ने प्याज की उन्नत किस्म वीएल प्याज-3 विकसित की है। यह किस्म पहाड़ों की कड़ाके की ठंड और तापमान के उतार-चढ़ाव को सहन करने में सक्षम है।

अल्मोड़ा विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) के वैज्ञानिकों ने प्याज की उन्नत किस्म वीएल प्याज-3 विकसित की है। यह पहाड़ों की कड़ाके की ठंड और तापमान का उतार-चढ़ाव सहन करने में सक्षम है। इसमें समय से पहले डंठल निकलने (बोल्टिंग) की समस्या भी नहीं होती।

पर्वतीय क्षेत्रों में प्याज की खेती के दौरान किसानों को अक्सर बोल्टिंग की समस्या से जूझना पड़ता है। फरवरी और मार्च में तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण प्याज के पौधों के बीच से डंठल निकलने लगता है। इससे कंद का आकार छोटा रह जाता है और वह अंदर से सख्त हो जाता है। इससे प्याज की गुणवत्ता और बाजार मूल्य प्रभावित होते हैं। वैज्ञानिकों ने इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए वीएल प्याज-3 किस्म विकसित की है। यह बोल्टिंग के प्रति प्रतिरोधी है जिससे बेहतर गुणवत्ता वाले कंद तैयार हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *