35 किलो के हाथी दांत गायब होने के मामले में बड़ी कार्रवाई, रेंजर और डिप्टी रेंजर निलंबित – Intellecuals News

35 किलो के हाथी दांत गायब होने के मामले में बड़ी कार्रवाई, रेंजर और डिप्टी रेंजर निलंबित

कोटद्वार  ब्यूरो- मामले में डीएफओ हरिद्वार स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति ने छह नवंबर को अपनी जांच रिपोर्ट वन संरक्षक को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट और संबंधित अधिकारियों के बयानों के आधार पर पीसीसीएफ/हॉफ ने यह कदम उठाया।लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज के स्टोर से 35.045 किलोग्राम हाथी दांत गायब होने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कपिल लाल ने लालढांग के रेंज अधिकारी अनुराग जोशी और तत्कालीन मालखाना प्रभारी डिप्टी रेंजर भगवत प्रसाद भदूला को निलंबित कर दिया है। निलंबन के आदेश लैंसडौन वन प्रभाग को मिलचुके हैं। इस मामले में डीएफओ हरिद्वार स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति ने छह नवंबर को अपनी जांच रिपोर्ट वन संरक्षक को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट और संबंधित अधिकारियों के बयानों के आधार पर पीसीसीएफ/हॉफ ने यह कदम उठाया। इस मामले में लालढांग रेंज के वर्तमान मालखाना प्रभारी वन दरोगा वीरेंद्र सिंह को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *