दून एयरपोर्ट के पास हाईवे पर मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ी – Intellecuals News

दून एयरपोर्ट के पास हाईवे पर मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ी

देहरादून ब्यूरो – जौलीग्रांट। देहरादून एयरपोर्ट के पास स्थित भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानव-वन्य जीव संघर्ष के घटनाओं में तेजी आई है। पुलिस चौकी के पास से लेकर एयरपोर्ट टी-प्वाइंट तक लाइटों की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे सड़क पार करते वन्य जीव दिखाई नहीं देते हैं।बीती रात सड़क पार कर रहे एक हाथी ने बुलेट सवार युवक को कुचलना का प्रयास किया था। जिसमें युवक की जान किसी तरह बच गई। कुछ दिन पहले एयरपोर्ट टी-प्वाइंट पर एक नील गाय वाहन से टकराकर घायल हो गई थी। एनटीआरओ की बाउंड्री से लेकर रानीपोखरी पुल से पहले तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर अक्सर हाथी, गुलदार, नील गाय व अन्य वन्यजीव थानो और बड़कोट वन रेंज जंगल के बीच आवाजाही करते हैं। भानियावाला से रानीपोखरी की तरफ जाते हुए दाई तरफ का जंगल बड़कोट वन रेंज और बाई ओर का जंगल थानो वन रेंज में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *