काशीपुर में आधी रात आग से अफरातफरी: तीन मंजिला फर्नीचर गोदाम जला, आसपास के घरों को खतरा – Intellecuals News

काशीपुर में आधी रात आग से अफरातफरी: तीन मंजिला फर्नीचर गोदाम जला, आसपास के घरों को खतरा

ऊधम सिंह नगर ब्यूरो- काशीपुर नगर के चीमा चौराहे के समीप रात को एक फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग भड़क उठी। दो घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल और पुलिस के 100 से अधिक कर्मचारी नौ अग्निशमन वाहनों की मदद से बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग से गोदाम के गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। आसपास के 15 मकानों में रहने वालों ने एहतियातन अपने घरों को खाली कर दिया है।बुधवार की रात करीब 10:45 बजे चौराहे से 50 मीटर भीतर गली में दो मंजिले गोदाम से अचानक धुंआ उठने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गोदाम स्वामी फर्नीचर कारोबारी जीवन सिंह उफ डड्डू को दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे गोदाम से आग की लपटें बाहर निकलने लगीं थी। उन्होंने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी। दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर आईं और आग बुझाने का प्रयास किया। पहले दो अग्निशमन वाहन से आग को काबू करने की कोशिश की गई। सफलता नहीं मिलने पर वाहनों की संख्या पांच बाद में नौ कर दी गई। बावजूद इसके रात 12:30 बजे तक आग भड़कती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *