गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, कल शाह के दौरे की तैयारी, दिवाली से पहले कर्मचारियों को सौगात – Intellecuals News

गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, कल शाह के दौरे की तैयारी, दिवाली से पहले कर्मचारियों को सौगात

देहरादून ब्यूरो

उत्तराखंड में आज गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। वहीं, कल अमित शाह देहरादून पहुंच रहे हैं। इसे लेकर सीएम तैयारी हो रही है। उधर, सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को डीए की सौगात दी है। गंगोत्री धाम के दर्शन की उम्मीद लेकर निकले सात लोगों का सफर गंगनानी के पास दर्दनाक हादसे में बदल गया। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास आज बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया। हादसे में अब तक पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत होने की सूचना है। वाहन में गुजरात के छह यात्री और एक चालक सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *