देहरादून ब्यूरो – गृह मंत्री अमित शाह कल देहरादून दौरे पर पहुंचेंगे। वह सुबह करीब 10:55 बजे दिल्ली से विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। देहरादून एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद अमित शाह हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शाह के कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन व सुरक्षा एजेंसी का कड़ा पहरा रहेगा। शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस पिछले कई दिनों से एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में चेकिंग अभियान, सत्यापन अभियान और जंगलों में कांबिंग कर रही है।