देहरादून ब्यूरो- लोक निर्माण विभाग की 18.78 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास व 99.68 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। शहरी विकास विभाग की 92.25 करोड़ की चार योजनाओं का शिलान्यास व 10.95 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण किया गया।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनतेरस पर 1475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी है। उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राज्योत्सव कार्यक्रम में 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास व 402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। देहरादून में 31.63 करोड़ की लागत से साइबर उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाएगा। कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग की यूपीसीएल की 472.33 करोड़ की 20 योजनाओं का शिलान्यास व 77.93 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा पेयजल निगम की 191.17 करोड़ की आठ योजनाओं का शिलान्यास व 82.03 करोड़ की पांच योजनाओं का लोकार्पण किया गया। जल संस्थान की 62.30 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया।