चंपावत ब्यूरो । सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 139 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम में पेयजल, सड़क, आर्थिक सहायता, आवास, राशन कार्ड और कृषि सुरक्षा से जुड़े मामलों की भरमार रही। डीएम मनीष कुमार ने प्रत्येक आवेदन पर की जा रही कार्रवाई का नियमित फॉलोअप किया जाए साथ ही आवेदकों को भी निस्तारण की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए।