देहरादून ब्यूरो – प्रदेश में इस महीने दो बड़े काम होने जा रहे हैं। पहला तो चुनाव आयोग अपनी चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू करेगा तो दूसरी ओर जनगणना के तहत 16 नवंबर से डिजिटल स्व-गणना शुरू होगी। 12 नवंबर से छूटे हुए मतदाता बनवाएं अपना वोट
अगर चुनाव आयोग को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान किसी का वोट कट गया है या 18 की आयु पूरी न होने की वजह से अभी तक वोट नहीं बना है तो 12 नवंबर से प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) शुरू होने जा रहा है। इसके तहत आप अपना नया वोट बनवाने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं। अपने वोट में कोई भी त्रुटि सुधार करा सकते हैं।