पॉलीटेक्निक निर्माण शुरू, अगले सत्र से शुरू होंगे दो नए ट्रेड – Intellecuals News

पॉलीटेक्निक निर्माण शुरू, अगले सत्र से शुरू होंगे दो नए ट्रेड

नई टिहरी ब्यूरो । राजकीय पॉलीटेक्निक नई टिहरी को जल्द अपना भवन मिलने जा रहा है। भागीरथीपुरम में 35 करोड़ छह लाख की लागत से बनने वाले भवन का मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विधायक किशोर उपाध्याय ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि अगले शिक्षा सत्र से पॉलीटेक्निक में दो नए ट्रेड भी शुरू किए जाएंगे। मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को अपने गांव और शहर के आसपास ही तकनीकी शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में अगले शिक्षा सत्र से पॉलीटेक्निक में दो नए ट्रेड शुरू किए जाएंगे। इस मौके पर दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला, डॉ. भान सिंह नेगी, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. शरद प्रधान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *