टिहरी छात्र संघ चुनाव: मतदान के लिए जा रहे छात्र को रोका, गुस्से में कर्मचारी के सिर पर मारी बोतल

टिहरी ब्यूरो – कॉलेज की छुट्टी होने के बाद कर्मचारी बाजार स्थित एक होटल में चाय पी रहा था। इसी दौरान छात्र रवि तिवारी होटल में पहुंचा और वहां रखी खाली बोतल उठाकर अजय पुंडीर के सिर पर मार दी।

राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान करने जा रहे छात्र को चेकिंग के लिए रोकना एक संविदा कर्मचारी को भारी पड़ गया। नाराज छात्र ने छुट्टी के बाद नरेंद्रनगर बाजार में चाय पी रहे संविदा कर्मचारी अजय पुंडीर के सिर पर बोतल मार दी। हमले में कर्मचारी के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है।पुलिस के अनुसार, दिन में राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान हो रहा था। बीए मास कॉम का छात्र रवि तिवारी, निवासी ऋषिकेश, मतदान करने के लिए कॉलेज पहुंचा था। कॉलेज के गेट पर तैनात संविदा कर्मचारी अजय पुंडीर ने छात्र को चेकिंग के लिए रोक लिया। बताया गया कि छात्र इस बात से नाराज हो गया, हालांकि उस समय उसने कोई विरोध नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *