दिनदहाड़े चोरी: बंद मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी पार; दांत का इलाज कराने गया था परिवार

ऊधम सिंह नगर ब्यूरो-रुद्रपुर में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। मलसा गिरधरपुर में दिनदहाड़े बंद मकान को निशाना बनाकर चोर सोने-चांदी के लाखों रुपये कीमत के जेवरात और 24 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मलसा गिरधरपुर निवासी इन्दर कुमार 22 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे मकान के मुख्य गेट पर ताला लगाकर दांत का इलाज कराने रुद्रपुर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी खंगाली और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी समेटकर फरार हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *