Kotdwar News: सीएमओ ने स्वास्थ्य इकाइयों का किया औचक निरीक्षण

कोटद्वार ब्यूरो। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने शनिवार को जयहरीखाल, रिखणीखाल और नैनीडांडा विकासखंड के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, प्रसव केंद्रों, आपातकालीन व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और कार्मिकों की उपस्थिति का जायजा लिया।

सीएमओ ने इमरजेंसी कक्ष, लेबर रूम, आपातकालीन सेवाओं और रिखणीखाल स्थित बीपीएचयू का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने एवं शल्य चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को प्रतिदिन स्टेरलाइज करने को कहा। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुमाकोट में चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों का भी निरीक्षण कर निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *