उत्तराखंड: फणीन्द्रनाथ शर्मा भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री, अजय कुमार के जाने के बाद से खाली थी कुर्सी

देहरादून ब्यूरो फणीन्द्रनाथ शर्मा प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन बने हैं। अजय कुमार के जाने के बाद से यह कुर्सी खाली थी। संगठन के स्तर पर फणीन्द्रनाथ शर्मा एक मंझे हुए नेता माने जाते हैं। पार्टी ने साल 2023 में बड़े बदलाव के तहत उन्हें हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी, जबकि वहां के संगठन महामंत्री जी.आर. रविंद्र राजू को असम-त्रिपुरा का जिम्मा सौंपा गया था।

इससे पहले शर्मा खुद असम और त्रिपुरा में बतौर संगठन महामंत्री काम कर चुके थे। अब उनके कंधों पर उत्तराखंड की जिम्मेदारी है, जहां उन्हें न केवल संगठन की बारीकियों को समझना होगा, बल्कि पर्वतीय और मैदानी इलाकों के अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक मिजाज के हिसाब से रणनीति भी तय करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *