खटीमा: सीएम ने चंपावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सेट का किया शुभारंभ, सुनीं जनता की समस्याएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चंपावत जिले के लोहाघाट, पाटी, बाराकोट और छह सरस्वती शिशु और विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट का शुभारंभ किया।उन्होंने कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उसका प्रभावी समाधान किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। वहां डीएम नितिन सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *