नई टिहरी ब्यूरो – 19 नवंबर की रात करीब आठ बजे गणेश चौक के पास नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत के पति जयेंद्र रावत के बीच विवाद हो गया था। जयेंद्र रावत ने पालिका अध्यक्ष और उनके साथियों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया था।जिला पंचायत सदस्य के पति और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिला पंचायत सदस्य के पति जयेंद्र रावत की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार 19 नवंबर की रात करीब आठ बजे गणेश चौक के पास नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत के पति जयेंद्र रावत के बीच विवाद हो गया था। जयेंद्र रावत ने पालिका अध्यक्ष और उनके साथियों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया था।