ऋषिकेश ब्यूरो । शिवपुरी और लक्ष्मणझूला पुल के नजदीक गंगा में डूबे तीन लोगों को सुराग नहीं लग पाया है। एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार को सुबह से गंगा घाटों पर पशुलोक बैराज तक सर्च अभियान चलाया लेकिन किसी का पता नहीं चला। 19 नवंबर को आगरा स्थित रोहता निवासी दसवीं कक्षा का 15 वर्षीय छात्र अंश परमार लक्ष्मणझूला पुल के पास गंगा में नहाते हुए बह गया था। जबकि, सोमवार को शिवपुरी में राजस्थान के जयपुर निवासी लवेश साटिवाल और चेतना मीणा नहाते हुए बह गए थे। एसडीआरएफ निरीक्षक कंविद्र सजवाण ने बताया कि मंगलवार को दोबारा से सर्च अभियान चलाया जाएगा।