मसूरी: नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर भड़के पर्यावरण मित्र, भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठे, लगाया जाम – Intellecuals News

मसूरी: नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर भड़के पर्यावरण मित्र, भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठे, लगाया जाम

मसूरी  ब्यूरो – प्रदर्शन कर रहे पर्यावरण मित्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय किसी को बचाने का प्रयास कर रही है।नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है। सोमवार को आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने कुलड़ी पुलिस चौकी के समीप धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक जब कोई पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो गुस्साए कर्मचारियों ने भगत सिंह चौक पर पहुंचकर जाम लगा दिया और पुलिस व नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *