मौसम बदलते ही फलों की बिक्री में आई गिरावट, 30 से 40 फीसदी तक घटा कारोबार – Intellecuals News

मौसम बदलते ही फलों की बिक्री में आई गिरावट, 30 से 40 फीसदी तक घटा कारोबार

अल्मोड़ा ब्यूरो – मौसम में आए बदलाव का असर अब फल कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। गर्मी के मौसम में जहां फल विक्रेताओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी वहीं ठंड बढ़ने के साथ फलों की खरीदारी में कमी आने लगी है। हालांकि बाजार में फलों के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं लेकिन ग्राहकों की संख्या घटने से फल विक्रेताओं का कारोबार प्रभावित हो रहा है।फल विक्रेताओं के अनुसार गर्मियों में लोग शरीर को ठंडक पहुंचाने और तरल पदार्थों की कमी पूरी करने के लिए फलों की अधिक खरीदारी करते हैं। इस दौरान तरबूज, खरबूजा, संतरा और अन्य मौसमी फलों की मांग भी अधिक रहती है। लेकिन मौसम में ठंडक बढ़ने के बाद लोगों ने फलों की खरीदारी कम कर दी है। इसका असर सीधे दुकानदारों की दैनिक बिक्री पर पड़ रहा है। फल विक्रेता शंकर साह का कहना है कि गर्मी के मौसम में फलों की बिक्री काफी अच्छी रहती थी इन दिनों कारोबार में गिरावट आई है। लोग अब पहले की तुलना में कम मात्रा में फल खरीद रहे हैं। इससे दुकानदारों को अपेक्षित बिक्री नहीं मिल पा रही है। फल विक्रेता मंटू साह के मुताबिक इन दिनों फलों की बिक्री काफी सीमित हो गई है। वर्तमान में मुख्य रूप से शादी-विवाह के आयोजनों के लिए ही फलों की खरीदारी हो रही है। इसके अलावा सामान्य ग्राहकों की ओर से बहुत कम फल खरीदे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *