कर्णप्रयाग में कॅरिअर काउंसिलिंग, विधायक नौटियाल ने बांटीं पुस्तकें – Intellecuals News

कर्णप्रयाग में कॅरिअर काउंसिलिंग, विधायक नौटियाल ने बांटीं पुस्तकें

कर्णप्रयाग ब्यूरो  । पीएमश्री वीसी दरवान सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक अनिल नौटियाल ने कर्णप्रयाग और गैरसैंण के विद्यालयों को विधायक निधि से पुस्तकें वितरित की। बहुभाषी लेखक धर्मसिंह फरस्वाण ने विद्यार्थियों को भाषाओं के महत्व और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने फ्रेंच, जर्मन, अंग्रेजी और हिंदी जैसी विदेशी भाषाओं से अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर के अवसर बताए। फरस्वाण ने बेहतर अध्ययन पद्धतियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में पुस्तकों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने मोबाइल फोन से दूरी बनाकर पारंपरिक पुस्तकों से पढ़ने को प्रेरित किया। इस अवसर पर फरस्वाण ने विद्यालय के पुस्तकालय को अपनी पुस्तकें निशुल्क भेंट कीं। विधायक नौटियाल ने पढ़ने की रुचि और ज्ञान स्तर सुधारने के लिए पुस्तकें वितरित कीं। कार्यक्रम में भुवन नौटियाल, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *