ऋषिकेश ब्यूरो -के मुनि की रेती में शनिवार को एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से छात्रों को शैक्षिक भ्रमण पर लेकर आई एक निजी स्कूल की बस के शुक्रवार सुबह मुनिकीरेती क्षेत्र में ब्रेक फेल हो गए। तीव्र ढलान पर अनियंत्रित हुई बस पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास एक आश्रम की दीवार तोड़ती हुई परिसर के अंदर जा घुसी। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में बस चालक, हेल्पर और स्कूल की प्रधानाचार्या को चोटें आई हैं।यूपी के फिरोजाबाद जिले (थाना नारखी) स्थित पंडित तिलक भानु शर्मा हाईस्कूल के छात्रों का दल शैक्षिक भ्रमण (ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला और हरिद्वार) के लिए उत्तराखंड आया था। बृहस्पतिवार रात हरिद्वार की एक धर्मशाला में रुकने के बाद शुक्रवार सुबह करीब सात बजे यह दल बस से ऋषिकेश के लिए रवाना हुआ।