हरिद्वार: चार दिवसीय छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी, घाटों पर सजी आस्था की बेदी – Intellecuals News

हरिद्वार: चार दिवसीय छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी, घाटों पर सजी आस्था की बेदी

 हरिद्वार ब्यूरो – लोक आस्था के महापर्व को लेकर हरिद्वार में उत्साह का माहौल है। घरों से लेकर गंगा घाटों तक छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को खरना की परंपरा पूरी करने के बाद व्रती महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत की।लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ श्रद्धा और पवित्रता के वातावरण में शुरू हुआ। दूसरे दिन शनिवार को खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रती महिलाओं ने उपवास शुरू किया। पूरे दिन महिलाएं घाटोंं पर बेदी निर्माण और परंपरागत प्रसाद ठेकुआ आदि बनाने में जुटी रहीं। घरों से लेकर बाजारों तक भी उत्साह का माहौल दिखा।छठ पर्व का दूसरा दिन शनिवार को खरना की परंपरा पूरी की गई। इस दिन व्रती महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम को पूजा-अर्चना के बाद नए चावल और गुड़ से तैयार खीर का प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जबकि सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रती महिलाएं व्रत का पारण करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *