ढालवाला की रंजनी देवी को मिलेगा हथकरघा श्रेणी का प्रथम पुरस्कार – Intellecuals News

ढालवाला की रंजनी देवी को मिलेगा हथकरघा श्रेणी का प्रथम पुरस्कार

नई टिहरी ब्यूरो । हथकरघा, हस्तशिल्प और लघु उद्योग श्रेणी के तहत जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों और शिल्पकारों को पुरस्कृत करने के लिए चुना गया। हथकरघा श्रेणी में ढालवाला की रंजनी देवी को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है।
सीडीओ वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। हथकरघा श्रेणी में रंजनी देवी ढालवाला को बिच्छू घास से निर्मित मफलर के लिए प्रथम पुरस्कार, चंबा के नत्थी लाल को शॉल बनाने के लिए द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना गया। हस्तशिल्प श्रेणी में दिनेश लाल ग्राम खंडोगी को पहाड़ी तिबारी और सुरकंडा मंदिर की कलाकृति के लिए प्रथम पुरस्कार, नरेंद्रनगर की उषा देवी को क्रोशिया से निर्मित बेबी स्वेटर और फ्लावर पॉट के लिए द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *