हरिद्वार: उर्मिला सनावर की जमानत पर 31 अक्तूबर को होगी सुनवाई, रंगदारी के आरोप में जेल में बंद हैं अभिनेत्री – Intellecuals News

हरिद्वार: उर्मिला सनावर की जमानत पर 31 अक्तूबर को होगी सुनवाई, रंगदारी के आरोप में जेल में बंद हैं अभिनेत्री

हरिद्वार ब्यूरो । रंगदारी और धमकी के आरोपों में जेल में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को जमानत के लिए अभी इंतजार करना होगा। पुलिस की ओर से जांच आख्या दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने के बाद बृहस्पतिवार को सुनवाई टल गई। अब न्यायालय में 31 अक्तूबर को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी।रंगदारी और धमकी के आरोपों में रोशनाबाद जिला कारागार में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को फिलहाल राहत नहीं मिल सकी है। बृहस्पतिवार को उनकी जमानत अर्जी पर न्यायालय में सुनवाई नहीं हो पाई। पुलिस की ओर से जांच आख्या प्रस्तुत करने के लिए समय मांगे जाने के चलते न्यायालय ने सुनवाई के लिए 31 अक्तूबर की तारीख निर्धारित की है। ऐसे में अब अभिनेत्री की जमानत पर फैसला शनिवार को होने वाली सुनवाई के बाद ही हो सकेगा।

रानीपुर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर रविवार की देर रात जेल भेजा गया था। इसके बाद उनकी ओर से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। न्यायालय ने पुलिस को मामले से संबंधित जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *