चमोली ब्यूरो
बदरीनाथ/गोपेश्वर। मौसम में बदलाव के साथ बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे धाम में ठंड बढ़ गई है। वहीं, जिले के निचले इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने से ठिठुरन बढ़ गई है। बृहस्पतिवार सुबह से ही बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। धूप नहीं खिलने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट महसूस की गई। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ठंड को देखते हुए नगर पंचायत ने धाम में चार स्थानों पर अलाव जलाने शुरू कर दिए हैं।