उत्तराखंड विधानसभा सत्र कल से, बांसुरी स्वराज का कोटद्वार दौरा, उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किलें – Intellecuals News

उत्तराखंड विधानसभा सत्र कल से, बांसुरी स्वराज का कोटद्वार दौरा, उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किलें

उत्तराखंड में सोमवार को सियासी हलचल से लेकर चर्चित मामलों तक कई अहम घटनाक्रम सामने आए। विधानसभा सत्र के लिए धामी सरकार भराड़ीसैंण पहुंची, वहीं मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उधर अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ

ग्रीष्मकालीन राजधानी पहुंची धामी सरकार, मुख्यमंत्री धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सड़क मार्ग से पहुंचे भराड़ीसैंणविधानसभा सत्र के लिए धामी सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सहित अन्य मंत्री व विधायक सड़क मार्ग पर भराड़ीसैंण पहुंचे। विधानसभा परिसर के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। कल मंगलवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए सरकार गैरसैंण पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री धामी रुद्रप्रयाग जिले के गुलाब राय हेलिकॉप्टर से आए और यहां से सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण पहुंचे। जगह-जगह पर मुख्यमंत्री का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। देहरादून से सरकार के गैरसैंण आने का एहसास नेशनल हाईवे पर वाहनों के काफिला से लग रहा था। पूरे नेशनल हाईवे पर हुटर बजाते हुई गाड़ियां गैरसैंण की ओर से जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *