देहरादून ने पौड़ी को 3-1 से हराकर जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी- – Intellecuals News

देहरादून ने पौड़ी को 3-1 से हराकर जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी-

चमोली ब्यूरो

नगर पंचायत पोखरी की ओर से आयोजित 20वें हिमवत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले के तहत मिनी स्टेडियम में जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता में देहरादून की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पौड़ी की टीम को 3-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। प्रतियोगिता के तहत पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पौड़ी की टीम ने पिथौरागढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून की टीम ने स्पोर्ट्स हॉस्टल गोपेश्वर को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में देहरादून और पौड़ी की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। आखिरकार देहरादून की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पौड़ी को 3-1 से पराजित कर खिताब जीत लिया। विजेता देहरादून की टीम को ट्रॉफी के साथ 15 हजार रुपये की नकद धनराशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता पौड़ी की टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *